फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षी जिलों से तबादले की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय तबादले की मांग को लेकर शिक्षकों ने रविवार को ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड़ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शिक्षकों ने आकांक्षी जिलों के शिक्षकों का तबादला कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षक राम गोपाल यादव की अगुवाई में विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए राम गोपाल, स्नेहशिखा, गरिमा आदि ने बताया कि अंतर्जनपदीय तबादले की मांग को लेकर एक सप्ताह से पूरे प्रदेश में ज्ञापन देने का कार्यक्रम चल रहा है। ज्ञापन में जिले को आकांक्षी जनपद से बाहर करने व शिक्षकों के तबादले की मांग की गई है। शिक्षक दुर्गेश मिश्रा, अशोक, फौजिया तबस्सुम ने कहा कि विशेष आकांक्षी जनपद स्थानांतरण नीति बनाकर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण करने की मांग की जा रही है। सीमा सिंह, हरनारायण सिंह व सत्यवीर भूषण, सीमा सिंह ने कहा कि आकांक्षी जनपदों के बहुतायत शिक्षक 10 वर्षों से भी ऊपर समय से अपने गृह जनपद व परिवार से दूर हैं। प्रदेश में दो बार स्थानांतरण किए गए लेकिन वह भी नाम मात्र ही हुए हैं और इनमें आकांक्षी जनपदों से तो एक भी ट्रांसफर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलने से लेकर जब तक स्थानांतरण नहीं होता अपनी लड़ाई हर स्तर पर जारी रखेंगे। विधायक ने शिक्षकों की समस्याओं को सुना और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी प्रेषित कर दिया। इस मौके पर अन्नू दुबे, दिव्या, सुनीता, किरण मौर्य, अन्नू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें