फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: निरीक्षण में नदारद मिले शिक्षक, कुछ हस्ताक्षर बनाकर थे गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। शिक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने म्योरपुर के बीईओ बुधवार को खुद क्षेत्र भ्रमण पर निकले। न्याय पंचायत जरहां के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक नदारद रहे।
विज्ञापन

बीईओ विश्वजीत सरोज ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय झीलों में शिक्षिका ज्योति मौर्य, श्वेता जायसवाल, शिक्षामित्र दयानंद अनुपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुबह 10.20 बजे शिक्षक पवन कुमार उपस्थित रहे, जबकि आदर्श कुमार दीक्षित अनुपस्थित मिले। खम्हरिया विद्यालय पर 10.40 बजे शिक्षक मुरलीधर पांडेय मेडिकल अवकाश पर और रवि शंकर सिंह अनुपस्थित पाए गए। यहीं के प्राथमिक विद्यालय पर सुबह 11:15 बजे पद्मिनी सिंह एक सितंबर से लगातार अनुपस्थित पाई गई। यूपीएस नगराज में प्रभारी अनिल कुमार द्विवेदी अवकाश पर मिले। विद्यालय में सिर्फ चार बच्चे उपस्थित पाए गए। पीएस नगराज में शिक्षा मित्र बाबूराम नहीं थे, जबकि उनका हस्ताक्षर बना था। प्राथमिक विद्यालय मनरहवां के सहायक अध्यापक गौतम यादव अनुपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक कोटा पिंडारी में हरीश कुमार दो दिन से अनुपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय में सतीश कुमार अवकाश थे। बीईओ ने बताया कि बिना कारण अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकने की संस्तुति के साथ बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें