फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। कस्बे में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों के भविष्य को संवारना अध्यापक का काम है। बीईओ विश्वजीत ने विभाग की विभिन्न योजनाओं से हर स्कूल को संतृप्त करने के लिए शिक्षक और प्रधान से मिलकर काम करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने में ब्लॉक की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अच्छा कार्य करने वाले अध्यापक शिवमूर्ति, अभय कुमार चौहान, अजय कुमार, सुभाष चंद्र, दिलीप कुमार, फिरोज खान, दिलशाद हुसैन, अभिषेक सिंह, सुरेश मिश्रा, सुनील शर्मा, विश्वजीत, नित्या चौधरी, अभिमन्यु जायसवाल सहित अन्य शिक्षकाें को सम्मानित किया गया। संचालन एआरपी रजनीश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें