फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस...विद्यार्थियों का जीवन संवारता है शिक्षक

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ओमप्रकाश पांडेय पैरामेडिकल काजेज ऑफ साइसेंस में शिक्षको को सम्मानित करते डायरेक्ट - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में सोमवार को धूमधाम से मनाया। समाज निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान हुआ। विद्यार्थियों ने भी रोचक तरीके से अपना भविष्य संवारने वाले शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। गीत-संगीत के जरिए शिक्षकों की महत्ता बताई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्र विजय सिंह और विधायक अनिल मौर्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के चार शिक्षकों को सम्मानित किया। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चुने गए दुरावल खुर्द के प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह, अंग्रेजी में आदर्श पाठ योजना के लिए चयनित उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली की सुमन सिंह, गणित की पाठ योजना के लिए प्राथमिक विद्यालय वीर खुर्द के शिवशंकर और सामाजिक विषय की आदर्श पाठ योजना के लिए राज्य स्तर पर चयनित प्राथमिक विद्यालय देवगढ़ के अखिलेश कुमार सिंह को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इस मौके पर डायट प्राचार्य विजय शंकर मिश्र, बीएसए हरिवंश कुमार, सभी बीईओ आदि मौजूद रहे। भाजपा जिला कार्यालय पर राष्ट्रपति से पुरस्कृत अर्जुन दास केशरवानी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, लालचंद्र गुप्ता, राज्यपाल से सम्मानित जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी, अंजू जायसवाल, मनीष पटेल को जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व अन्य पदाधिकारियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज में लायंस क्लब ने 25 शिक्षकों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष जसवीर सिंह, प्रबंधक निरंजन सिंह, प्रधाचार्य कुमार मंगलम, लायंस क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, किशोरी सिंह, सेक्रेट्री पवन जैन, दया सिंह, जय कुमार केशरी, घनश्याम सिंघल, परमेश जैन, राधिका सिंह आदि मौजूद रहे। ऊंचडीह पंचायत भवन में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवा मुक्त नहीं होता। विशिष्ट अतिथि इंस्पेक्टर क्राइम कृष्णानंद राय रहे। सेवानिवृत्त अध्यापक रामबिलास पांडेय, नित्यानंद पांडेय, निर्मलदेव पांडेय, रवींद्रनाथ द्विवेदी, सुगवंती देवी, सिंधुदत्त पांडेय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी, अनुपम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। केकराहीं: विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पांपी करकी में शिक्षक दिवस पर विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मंडल महामंत्री मनीष मिश्र, मंडल अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, प्रबंधक सर्वजीत सिंह, प्रधानाचार्य सरोज कुमार, प्रधान पांपी नागेंद्र मौर्य, सुधीर सिंह, संतोष मौर्या आदि मौजूद रहे। कसया गांव में संचालित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज परिसर में माध्यमिक शिक्षक महासभा के वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी उमाकांत मिश्र की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक राजेश कुमार मिश्र नेकॉलेज के शिक्षकों को उपहार व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उमाकांत मिश्र ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरूण पति त्रिपाठी, डॉ मनोज कुमार मिश्रा, चंद्रकांत मिश्र, संतोष कुमार, डॉमनोज कुमार, ऋषिकेश लाल, कमलेश मौर्य, वसीम अकरम आदि रहे। करमा: क्षेत्र के मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा में प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, प्रवक्ता ब्रह्मानंद तिवारी, महेंद्र सिंह, सुनील सिंह, दुष्यंत सिं आदि की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मनाया गया। पं. विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी तरावां में पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगी देव, लक्ष्मी देव, सेवानिवृत्त शिक्षक रामेश्वर पांडेय को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर जिले के स्कूल-कॉलेजों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार दिए। विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में मुख्य ट्रस्टी व प्राचार्या डॉ. अंजली विक्रम सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, चीफ प्राक्टर डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरुणेंद्र कुमार संदल ने शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। प्राध्यापकों ने गीत, गजल व कविता के माध्यम से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। इस अवसर पर डॉ. कैलाश नाथ, डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह, मनीष, अनिश, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल में सीईओ संतोष कुमार पांडेय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव, अंबर उपाध्याय ने शिक्षक शब्द की व्याख्या करते हुए जीवन में उनका योगदान गिनाया। प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जैन ने शिक्षकों को सम्मानित किया। ओमप्रकाश पांडेय कॉलेज आफ पैरामेडिकल साइंसेज में विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश पांडेय ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य आरके द्विवेदी, अश्विनी पांडेय, विशाल पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, अन्नू मौर्य, पुष्पा पटेल, स्मृति पांडेय, संगीता, पंकज द्विवेदी आदि की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आर्यन एकेडमी में मानस मंजरी साध्वी विभा उपाध्याय ने कहा कि शिक्षक वह कुम्हार है जो गीली मिट्टी को सही रूप दे सकता है। प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने शिक्षकों का बहुत ही आभार जताया। इस अवसर पर नवीन पांडेय, राजीव रंजन त्रिपाठी, धर्मेंद्र पांडेय, रुपाली, निभा, निकिता, रचना मालवीय, दीपा, निशा चौबे, अश्वनी मिश्रा, राजेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह में प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यदेव श्रीवास्तव, रमेश मौर्य, संजय पांडेय, विशेष पाठक, अमित पटेल आदि मौजूद रहे। चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक सचिव प्रकाशध्यानांद महाराज ने शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षकों को छात्र-छात्राओं में कलात्मक और रचनात्मक क्षमता जागृत करने का आह्वान किया। राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने प्रधानाचार्य डॉ ब्रजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक कुमार, अनिल पासवान, रत्ना, संगीता पांडेय, आशुतोष सिंह, दिवाकर सिंह, प्रदीप, विनोद कन्नौजिया, अर्चना सिन्हा, राकेशचंद्र शुक्ल आदि को अंग वस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। आप्राचार्य डॉ. एसके चौबे, प्राध्यापक रामनारायण, राकेश तिवारी, ओपी सिंह, डीपी सिंह, सत्येंद्र राव, प्राचीपुरी, रोहित त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद रहे। चुर्क स्थित जय ज्योति इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमिता पांडेय, ज्योति सिंह, जेपी सिंह, राजेश पांडेय, अजय पाठक आदि रहे।

राबर्ट्सगंज दी आर्यांस एकेडमी विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षक।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें