फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अभियंता पर हमले में शिक्षक और उसके दो पुत्र गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता व लाइन मैन पर हमले के आरोप में शिक्षक जयप्रकाश और उसके दो पुत्रों शुभम तथा तुषार कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के सहायक अभियंता अनिल यादव टीम के साथ अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार पर सोमवार की शाम स्ट्रीट लाइट का कार्य करा रहे थे तभी शिक्षक अपने दो पुत्रों के साथ लाइनमैन हलील के साथ गाली-गलौज व मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पर तीनों ने उन्हें भी पीटा। आरोपी शिक्षक आवास की बिजली काटने को लेकर आक्रोशित था। उधर, मंगलवार को सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने औराडॉड़ प्राथमिक विद्यालय में मामले की जांच की और अध्यापकों तथा अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें