फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किसानों को खेती के आधुनिक तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि निवेश मेले का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को खेती के आधुनिक तरीके बताए गए।
विज्ञापन

प्रयागराज से आए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीटी मिश्रा ने जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। उन्होंने रबी के फसलों की समय पर बोआई और बेहतर उत्पादन के लिए बीज अनुदान के बारे में बताया। उपसंभाग कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार खन्ना ने कहा कि दलहन व तिलहन की खेती के साथ किसान पशुपालन कर आय बढ़ा सकते हैं। सरकार किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। एडीओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकतर किसान पराली (पुआल) जलाते हैं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति कम होती है। उन्होंने उन्नतशील बीजों के उपयोग और फसलों की सिंचाई की बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया। संचालन दुद्धी बीज गोदाम इंचार्ज नागेश्वर प्रसाद ने किया। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, धनंजय कुमार, गौरीशंकर कुशवाहा, कोमल यादव, देवता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें