घोरावल। कंपोजिट विद्यालय खरुआंव परिसर में शुक्रवार को अर्ली चाइल्डहुड केयर इन एजूकेशन के प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से इस प्रशिक्षण की शुरुआत की गई।
डीपीओ अजीत सिंह ने बताया कि 20-20 के दो समूहों को ट्रेनिंग की जा रही है। चार दिवसीय प्रशिक्षण में इन्हें छोटे बच्चों को खेल के माध्यम से उनकी संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए पठन-पाठन की विधियों में दक्ष बनाने के लिए किया जाएगा। सीडीपीओ रामचंद्र मौजूद रहे। प्रशिक्षक के रूप में अविनाश शुक्ला एआरपी और बाल विकास विभाग से तीन प्रशिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व बीआरसी नंद कुमार शुक्ला ने की। संचालन एआरपी दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। यहां बाल विकास परियोजना अधिकारी रामचंद्र, एसआरजी संजय मिश्रा एआरपी अखिलेश सिंह ,प्रिंस शुक्ला अशोक चौबे, विनोद शुक्ला, प्रमोद कुमार, आशीष निरंजन आदि रहे।