फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत व एहतराम के साथ शहादते इमाम हुसैन की याद में निकली ताजिया

Fri, 21 Sep 2018 11:11 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में मुहर्रम पर निकाले गए जुलूस शामिल लोग - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र । जिले में मातमी पर्व मुहर्रम अकीदत व एहतराम के साथ शुक्रवार को मनाया गया। नगर व कस्बों से दोपहर बाद उठाई गई ताजिया के साथ युवाओं ने जुलूस में करतब दिखाए। कुल 59 क्षेत्रों में मुहर्रम की जुलुस तथा कुल 360 ताजिया निकाली गई थी।
विज्ञापन


राबर्ट्र्सगंज नगर में शुक्रवार को पूरब मोहाल व सदर बाजार से रवाना होने वाले ताजियों का मिलन आरटीएस क्लब के सामने से गुजरा। यहां से ताजिया करबला पहुंचकर सुपुर्दे खाक की गई। इस दौरान निकले जुलूस में ताजिये की जियारत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।  

राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल, नई बस्ती, मेन मार्केट में चौक पर बैठाई गई ताजिया शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे जुलूस की शक्ल में निकली। ताजियां की जियारत करने वालों के साथ ही ढोल व नगाड़े के साथ युवा भी चल रहे थे। कोई आग से करतब दिखा रहा था तो कोई ट्यूब लाइट को शरीर पर फोड़ कर सीनाजनी कर रहा था।
विज्ञापन


युवाओं के साथ ही बुजुर्ग व बच्चे भी सीनाजनी करते देखे गए। इस दौरान या इमाम हुसैन की सदा बुलंद होती रही। जुलूस में नात-ए-शरीफ पढने वाले भी चल रहे थे। जगह-जगह लोगों के नाश्ते व पानी का भी इंतजाम रहा। विभिन्न स्थानों से उठाई गई ताजियों का अपराह्न साढ़े तीन बजे नगरपालिका पार्क में मिलन हुआ। इसके बाद पूरा जुलूस करबला की तरफ रवाना हुआ। देर शाम चंडी तिराहा स्थित करबला में ताजियों को सुपुर्देखाक किया गया।
 
खलियारी । रायपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। रायपुर, सरईगढ़, दूबेपुर, मड़पा, पनौरा आदि स्थानों से निकली कुल 16 ताजियां रायपुर कब्रिस्तान परिसर में स्थित करबला में दफन की गई। रायपुर थाना प्रभारी विनोद पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुद्रिका प्रसाद, प्रधान छोटे अली, तहुयार, हदीस, शहादत अली, छोटे, तजियादार कल्लू साह, मुन्नवर अली, इकबाल अली, नसीम अली आदि मौजूद रहे।

म्योरपुर । किरवानी, म्योरपुर व काचन आदि गांव में मोहर्रम का पर्व मनाया गया। युवाओं ने ताजिए जुलूस में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी, शमीम, असलम व सलीम मौजूद रहे।  
सलखन । ताजियादारों ने मोहर्रम के पर्व मनाकर हसन हुसैन की याद में गुर्मा से ताजिया निकाली। जुलूस मीनाबजार कस्बे पहुंचा। मीनाबाजार के पास कब्रिस्तान परिसर में स्थित करबला में ताजियों को दफन किया गया। हाजी एजाज अहमद, गुलाम नबी, महबूब खान, श्रवण गुप्ता, बफाती अली, मैसर अली, असफाक अहमद, एकलाल खां, सलाऊद्दीन, इरशाद खां व अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

दुद्धी । स्थानीय कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचलों में मुहर्रम पर्व पर ताजिया का जुलूस निकाला गया। अपराह्न चार बजे विभिन्न चौकों से ताजिया निकाली गई।  चट्टी चौराहों पर रूक कर युवाओं ने कई करतब दिखाए। दुद्धी, टेढ़ा, मल्देवा, रामनगर, डूमरडीहा, खजुरी चौक, जुगनू चौक आदि स्थानों के जुलूस जामा मस्जिद पहुंचा।

उत्कृष्ट खेलों का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों व युवाओं को मुख्य अतिथि विधायक हरी राम चेरो ने सम्मानित किया। इस मौके पर केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष तालिब, सदर शमीम अंसारी, कलीमुल्ला खां, मन्नू खां, मजहर हुसैन, कल्लन खां, उपजिलाधिकारी रामचंद्र यादव, एएसपी अवधेश सिंह, सीओ  सुनील कुमार विश्नोई, कोतवाल विनोद यादव, बीडीओ रमाकांत सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।    
 
विंढमगंज । इलाके के मुड़ीसेमर, बुटबेढ़वा, सलैयाडीह व घिवही ग्राम पंचायत के दर्जनों ताजियों को स्थानीय करबला में सुपुर्दे खाक किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इस मौके पर सदर सोहेल खां, मुजीब खां, सिराज अहमद, नईम अहमद, एनुअल सिद्दीकी, नसीम अहमद, अमजद आदि मौजूद रहे।  

चोपन । स्थानीय नगर में मोहर्रम पर्व पर झंडा जुलूस निकाला गया। चोपन बैरियर से प्रीत नगर के रास्ते झंडा जुलूस करबला पहुंचा। युवकों ने जगह.-जगह करतब दिखाए। सुरक्षा के लिहाज से उप पुलिस अधीक्षक डा. कृष्ण गोपाल सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर सब्बीर खां, सदर लल्लन कुरैेशी, महफूज, आरिफ, बरकत अली, चिराग अली, नजमुद्दीन सिद्दिकी, सरफुद्दीन, निजामुद्दीन, रिजवान अहमद, डा. मुन्ना मौजूद रहे ।

घोरावल । क्षेत्र के एकलव्य नगर, उसरहवा, रामपुरवा, सिरसाई, बिसरेखी, ऊँचडीह आदि स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच नौ ताजियां निकाली गई।  मुस्लिम बंधुओं ने या हुसैन या हुसैश्न के नारे के सघाथ विभिन्न करतब दिखाए। मुक्खा मोड़ पर ताजियों का मिलन हुआ। इसके बाद सभी ताजियों को जुडिय़ा स्थित करबला में दफनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक  रमेश चंद्र दूबे, मौलाना शादिक रजा, बरकत अली, एनामुल हक अंसारी, दरगाही, मो. नईम, गोरेलाल, रमजान, सूरज श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
ओबरा । मुस्लिम समाज की ओर से मुहर्रम पर शुक्रवार को ताजियों के साथ मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। नगर में ताजिए का जुलूस ओबरा के चोपन रोड, चूड़ीगली, कुरैश नगर, मिल्लत नगर, कबज्ला के समीप से होते हुए सुभाष तिराहे से अंबेडकर चौराहे पर एकत्रित होकर पुन: उसी रोड से कर्बला प्रस्थान किए। जुलूस के दौरान परंपरानुसार बच्चों और युवकों की टोलियों ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए। वहीं ओबरा सीओ डा.केेजी सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह के निदेज्शन में सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस मौजूद रही। इस दौरान मो.हबीब, पीर मोहम्मद, अली हसन, मो.अकरम, मुस्ताक अहमद, मुनीर अहमद, मो.शमशेर खान, बसपा नेता नंदलाल पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, आनंद पटेल दयालु, मो.असलम, रुमीन खान, मो.मुस्लिम, सैय्यद वजीर हसन, वसीम खान, खुशीज्द आलम, शब्बीर अली, मुस्तफा रजा सिद्दीकी, सलीम कुरैशी, मैनुद्दीन सहित सभी ताजियादार कमेटी तथा मुस्लिम बंधु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें