फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का सर्वर फेल होने से खाताधारक रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय इलाहाबाद बैंक का सर्वर फेल होने से तीन दिन से बैंक के कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे बैंक आए ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाहाबाद बैंक से 18 ग्राम पंचायतों के हजारों खाताधारक जुड़े हुए हैं। बैंक में लगा बीएसएनएल लीज लाइन बीते तीन दिनों से नहीं चलने के कारण बैंक के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। शुक्रवार को जमा-निकासी करने के लिए बैंक आए ग्राहकों को काफी दिक्कतें हुई। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक महेश कुमार ने बताया कि इलाहाबाद बैंक का नाम इंडियन बैंक हो जाने के कारण खाताधारकों को अपने खाते को पुन: अपडेट कराने व उज्जवला योजना का धन निकालने के लिए भीड़ पहुंच रही है। तीन दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण खाताधारकों के काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें