फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मारकुंडी घाटी में पलटा टैंकर डीजल लूटने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
मारकुंडी घाटी में डीजल ट्रैंकर पलटने से लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दोपहर करीब ढाई बजे डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि खलासी घायल हो गया। टैंकर पलटने से डीजल सड़क पर बहने लगा। ग्रामीणों और राहगीरों में डीजल लूटने की होड़ मच गई। इससे जाम लग गया।
विज्ञापन

टैंकर चालक संदीप गुप्ता निवासी चौक, मुगलसराय ने बताया कि वह मुगलसराय से 20 हजार लीटर डीजल लेकर छत्तीसगढ़ जा रहा था। तभी घाटी में वाहन पलट गया।
हादसे में उसका खलासी अरविंद यादव निवासी सरेशर, मुगलसराय के पैर में गंभीर चोट आई। वहीं, वाहन चालक जहां-तहां अपने वाहन खड़े कर डीजल भरने लगे। वहीं, गांव के लोग बाल्टी और डिब्बों में भरकर ले जाने लगे। इससे घाटी में जाम लग गया और यातायात प्रभावित हो गया। आधे घंटे बाद गुरमा चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाकर डीजल के रिसाव पर काबू पाया गया।
पुलिस ने घायल खलासी को जिला अस्पताल भेजवाया। इस दौरान सड़क पर गिरे डीजल से कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिन्हें हल्की चोटें आईं। चोपन एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि डीजल निकालने वालों को सख्त हिदायत देकर हटाया गया है। साथ ही क्रेन की मदद से टैंकर को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें