युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से मंगलवार को विशिष्ट स्टेडियम
तियरा में जिला स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी और कुश्ती विधाओं में बालक-बालिका वर्ग की
प्रतियोगिता हुई।
खेल प्रतियोगिता की शुरूआत नायब तहसीलदार सदर
अभिषेक ने ध्वज फहराकर किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह ने
अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में
राजन कुमार चोपन प्रथम और जितेंद्र कुमार चतरा द्वितीय रहे।
जबकि
बालिका वर्ग में सम्मा बानो म्योरपुर प्रथम और रीना मौर्या घोरावल द्वितीय
रहीं। चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में विश्वजीत यादव राबर्ट्सगंज प्रथम,
राजन चोपन द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में सुगवंती चतरा प्रथम और मुनिया चोपन
द्वितीय रहीं।
आठ सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में विश्वजीत
यादव राबर्ट्सगंज प्रथम, सोहन यादव चोपन द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में
प्रतिमा चौहान घोरावल प्रथम और रचना राय चोपन द्वितीय रहीं।
1500
मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोहन यादव चोपन प्रथम, मनोज यादव घोरावल द्वितीय,
बालिका वर्ग मेें प्रतिभा चौहान घोरावल प्रथम और सुगवंती चतरा द्वितीय
रही। तीन हजार मीटर दौड़ में अजय यादव चोपन प्रथम, मनोज यादव घोरावल
द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में प्रतिभा चौहान घोरावल प्रथम और रचना राय
चोपन द्वितीय रहीं।
निर्णायक की भूमिका जीएम सिंह, राकेश
सिंह, संजय सिंह, बीएल यादव, अरविंद पटेल, ब्रह्मानंद सिंह, श्वेता
द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, एएन सिंह, सुभाष भारद्वाज ने निभाई।
संचालन
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने की। इस मौके पर
जिला खेल अधिकारी केके पांडेय, राजेंद्र सिंह, राजवन सिंह, सौरभकांत पति
तिवारी, नीतिश चतुर्वेदी, रवि पांडेय मौजूद रहे।