फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेकर को कमरे में बंद कर छह बालक फरार

Wed, 20 May 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में स्थित बाल गृह बालक में मंगलवार की रात टेकर रामू को एक कमरे बंद कर छह बच्चे फरार हो गए। बुधवार को संस्था के अधीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर संस्था के कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन



राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में महिला कल्याण विभाग यूपी शासन द्वारा स्व. पंडित गिरिजा प्रसाद सामाजिक सेवा एवं शिक्षा संस्थान (बाल गृह बालक) संचालित होता है। मंगलवार देर रात (बाल गृह बालक) में निरूद्ध छह बच्चों ने सो रहे टेकर रामू के कमरे के दरवाजे का बाहर से कुंडी लगा कर भाग निकले। बुधवार की भोर करीब चार बजे टेकर की नींद खुली तो उसे दरवाजा बंद होने की जानकारी हुई।

शोर, शराबा सुन आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला तब टेकर बाहर निकला। कमरों से बच्चों को गायब देख टेकर के होश उड़ गए और उसने मोबाइल के जरिए घटना की सूचना अधीक्षक को दी। संस्था के अधीक्षक सुनील कुमार ने सदर कोतवाली पुलिस को  दीपू (13) पुत्र अवधेश, आशिफ (13) पुत्र दिलदार खां, संतराम (14) पुत्र किशोरी लाल, गोलू (11) पुत्र सुरेश, सत्यदेव (12) और विष्णु (11) पुत्रगण स्व. रघुराई के भागने की तहरीर दी है। हल्का इंचार्ज अब्बूबख्श खां ने मौके पर जाकर मामले की पूछताछ की। दारोगा का कहना है कि बच्चों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें