फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अपराधियों पर करें कठोर कार्रवाई, पशु तस्करी रोकें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरपी सिंह ने मंगलवार को चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं को रोकने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, जमीन सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व टीम की ओर से संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने, पशु तस्करी पर रोक लगाने और न्यायालय व उच्चाधिकारियों के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन कराने का निर्देश दिया। वहीं एनबीडब्लू का समय से तामिला कराने,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर रोकथाम लगाने, बैंक और सहज जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं आपराधिक घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए कार्य योजना बनाकर कार्रवाई करने, वांछितों की गिरफ्तारी करने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी, शस्त्र निरस्त्रीकरण, गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। नगर निकाय चुनाव की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि निकाय चुनाव के दौरान सभी ड्यूटीरत पुलिसकर्मी एंटी राइट गन, बॉडी प्रोटेक्टर व हेलमेट के साथ रहे। अधिक से अधिक शस्त्रों को जमा कराने के साथ ही अराजक तत्वों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण करने, जिले के बार्डर पर चौकसी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों , वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच करने के लिए कहा। वहीं आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें