फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी समारोहों में सुरक्षा का खास ख्याल रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सीओ रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज कोतवाली में होटल मालिकों, प्रबंधकों और मैरिज लॉन संचालकों के साथ बैठक हुई। इस दौरान वैवाहिक समारोह के दौरान चोरियां रोकने की रणनीति बनाई गई। सुरक्षा का खास ख्याल रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि सभी होटल मालिक, प्रबंधक अपने यहां सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। होटल, लॉन, पार्किंग व प्रवेश द्वार पर हाई-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी लगाए जाएं। कैमरों की रिकॉर्डिंग न्यूनतम 30 दिन तक सुरक्षित रखें। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करते हुए तत्काल 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
पार्किंग प्रबंधन, आयोजन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश सुनिश्चित करें। गेट पर सुरक्षा व एंट्री रजिस्टर रखें। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर एंट्री रजिस्टर, पास सिस्टम लागू किया जाए।
विज्ञापन

ध्यान रखें कि विवाह समारोह, रिसेप्शन या किसी भी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे/साउंड सिस्टम का भी समय निर्धारित होने की जानकारी देते हुए कहा कि रात 10 बजे तक ही डीजे बजाने की अनुमति है। इसका सभी होटल, मैरिज लॉन संचालक एवं आयोजनकर्ता पालन कराएं। जेवरात-पर्स चोरी की रोकथाम के लिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर स्टाफ की तैनाती की जाए। विवाह सीजन में पुलिस, जनसमन्वय बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। विवाह समारोहों में भीड़ का लाभ उठाकर चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। होटल मालिक, प्रबंधक और लॉन संचालक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाकर इसके रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें