फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ताड़का-सुबाहू का हुआ वध, जनकपुर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/घोरावल। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रामलीला का मंचन जारी है। बृहस्पतिवार की रात कहीं ताड़का-सुबाहू वध की लीला का मंचन हुआ तो कहीं फुलवारी की लीला हुई। जय श्रीराम के उद्घोष से लीला पंडाल गूंजते रहे।
विज्ञापन

नव युवक ग्रामीण रामलीला मंडली असनहर में कलाकारों ने ताड़का व सुबाहू वध का मंचन किया। यज्ञ में बाधक बन रहे राक्षसों से परेशान होकर विश्वामित्र राजा दशरथ के पास पहुंचे। उनके दो पुत्रों राम व लक्ष्मण को मांगा। ताड़का व सुबाहू का वध होने के बाद पूरा प्रांगण जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश कुमार कुशवाहा ने दर्शकों का आभार जताया। व्यास लालकेश की देखरेख में लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मटुकधारी कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, सूर्यकांत दुबे, मेंहीलाल आदि मौजूद रहे। उधर, घोरावल नगर की रामलीला में श्रीराम-लक्ष्मण के पुष्प वाटिका में पहुंचने और माता जानकी का श्रीराम से मिलन की लीला कलाकारों ने प्रस्तुत की। इस मौके पर कृष्णकुमार किशानु, कृपा उमर, अशोक कुमार, सीपू अग्रहरि, विजय कुमार, पारस मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें