एनटीपीसी रिहंद के प्रशासनिक भवन परिसर में गुरुवार को सद्भावना प्रतिज्ञा के साथ कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। बतौर मुख्य समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने अधिकारियों कर्मियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।
कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ दिलाते हुए कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए । इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) पी के चक्रवर्ती समेत तमाम परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।