फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाटोला ग्राम पंचायत में शनिवार की दोपहर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवटोला गांव के दक्षिण टोले में बिगनी (28) पत्नी धनपत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला शुक्रवार की देर रात घर में ही गिर पड़ी और इस दौरान उसका घर में ही इलाज किया गया, लेकिन शनिवार की दोपहर तक उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई राजाराम गोंड़ ने पुलिस को तहरीर देकर उसके बीमार होने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला कई दिनों से बीमार थी। कहा घर पर ही उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि कल भी उसे घी और लकड़ा पिलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें