घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन के नए सत्र 2020-21 के लिए पदाधिकारियों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा वृहस्पतिवार को की गई। सभी पदाधिकारी पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सुशील कुमार शुक्ला अध्यक्ष चुने गए, वहीं अरविंद कुमार सिंह को महामंत्री के रूप में चुना गया। दी घोरावल बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रयागदास ने वृहस्पतिवार दोपहर बाद चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए मात्र एक एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए शिवजतन विश् वकर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप नारायण सिंह, महामंत्री के लिए अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए आलोक कुमार सिंह, प्रवक्ता के लिए कमलेश कुमार मौर्या, अध्यक्ष अनुशासन समिति के लिए सुजीत कुमार यादव, आय व्यय निरीक्षक के लिए राजकुमार यादव एवं संयुक्त मंत्री पद के लिए आशीष कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पांच सदस्यीय एल्डर कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें अध्यक्ष प्रयागदास एवं सदस्यों के रूप में विंध्यवासिनी सिंह, श्यामबिहारी यादव, गोपाल सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 10 से 13 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा हुआ था। 14 दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी, जांच और प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस मौके पर विंध्यवासिनी सिंह, महेश यादव, गोपाल सिंह, गुलाब सिंह, फखरे आलम, आशुतोष कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार मौर्या, आलोक कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह मौजूद रहे।