फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों को जानने के लिए होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पड़ोसी जिले सिंगरौली (मप्र) में कोरोना संक्रमितों की जानकारी लिए डीएम राजीव रंजन मीना ने टीम गठित कर दिया है। टीम घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और पीड़ितों का आंकड़ा नोडल अधिकारी के साथ डीएम का सौंपने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

सिंगरौली में कोरोना पीड़ितों की तादात में रोजाना इजाफा हो रहा है। कोरोना को लेकर प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई हैं। आपात स्थित से निबटने के लिए प्रशासन नई रणनीति तैयार कर ली है। कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों को चिह्नित करने के लिए अब जिले में घर-घर सर्वे होगा। कलेक्टर ने इसके लिए विशेष टीमें गठित कर दी है। नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और ग्रामीण इलाकों में क्षेत्रवार सर्वे होगा। प्रत्येक टीम में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और लेखपालों (पटवारियों) को शामिल किया गया है। टीम सर्वे दौरान व्यक्ति का परीक्षण करने के साथ कोरोना से जुड़े लक्षणों के संबंध में भी जानकारी हासिल करेगी। जो लोग कोरोना के संदिग्ध या संक्रमित के रूप में चिह्नित होंगे उनकी सूची तैयार कराकर जांच कराई जाएगी। ऐसे लोगों का रिपोर्ट के आधार पर आगे का उपचार भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें