फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे आफ इंडिया की टीम ने आबादी क्षेत्र का किया ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के अरझट गांव में ड्रोन कैमरे से सर्वे करती टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। सर्वे आफ इंडिया की टीम ने शनिवार को बभनी ब्लाक के चार गावों का ड्रोन सर्वे किया। ड्रोन कैमरे से अरझट, जिगनहवा, भलपहरी, करमघट्टी गांव की स्थिति देेखी। सर्वे के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आबादी के स्वामित्व के मद्देनजर शनिवार को बभनी ब्लाक के अरझट, जिगनहवा, भलपहरी, करमघट्टी गांव का ड्रोन सर्वे किया गया। सर्वे आफ इंडिया के कमलेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकास सिंह, नवल किश़ोर, सरोज कुमार, नरेश व अमरजीत की टीम गांव में घूम कर ड्रोन कैमरे की मदद से चयनित गांव के सर्वे के पूर्व दर्ज आबादी का सर्वे किया। सर्वे के बाद आबादी में बने मकानों को भू-स्वामित्व दिया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया गया है। उसी प्रकार विकास खंड के सभी गांवों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से सर्वे किया जाना है। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मजीत, पूर्व प्रधान कामेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें