फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनी ब्लॉक के 80 गांवों में दो दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। क्षेत्र में विगत दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली के न आने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश आने से विद्युत तार के उपर पेड़ों के गिर जाने से बभनी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इससे बभनी क्षेत्र के समूचे गांव अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

रविवार को शाम में तेज आंधी बारिश और तेज तूफान आने से पिपरी पावर हाउस से सब स्टेशन में आने वाली मेन लाईन के उपर तार पर पेड़ गिर जाने से तार टूट गया और बिजली की चमक से कई इंसुलेटर पंचर हो गए थे। इससे बभनी,नधिरा सब स्टेशन से संचालित होने वाले नधिरा, संवरा, डूभा, असनहर, बभनी, सतबहनी, बजिया, छिपिया, बडहोर, सालेनाग, बरवाटोला, बचरा, शीशटोला, भंवर, जिगनहंवा, आसनडीह, पोखरा, चैनपुर, मचबंधवा, चकसानी, चौना, बैना, कोंगा, घघरा, घघरी, बरवें, चपकी, कारीडांड सहित 80 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
उपभोक्ता गयासुद्दीन, जगदीश प्रसाद, संजय कुमार, सुनील कुमार, ,हरीश, सुरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र ने तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। जब इस संबंध में अवर अभियंता बिहारी लाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि कार्य कराया जा रहा है शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें