फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में धूप, शाम को जमकर बरसे मेघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे के बाद जिले में चौतरफा झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं बारिश की वजह से नालियां ओवरफ्लो करने तथा सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान का असर 28 मई तक जिले में बारिश के रूप में देखने को मिला था। इसके बाद दो दिन मौसम साफ था। एक जून को दोपहर में तेज आंधी के साथ बरसात हुई थी। इस आंधी पानी में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे काफी क्षति पहुंची थी। बिजली के खंभे गिरने से अभी कई इलाकों में बिजली की सप्लाई भी शुरू नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप और उमस रहा। इससे लोग बेहाल रहे। शाम पांच बजे के बाद आसमान में बादल छा गए और शाम छह बजे के बाद बूंदाबांदी होने लगी। पौने साल बजे चौतरफा तेज बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं अभी तक सफाई नहीं होने से नालियां जाम हैं। इससे हल्की बारिश होने पर भी नालियां ओवरफ्लो कर रही है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। देर साढ़े सात बजे के बाद तक बारिश होती रहीं। उधर, बारिश होने से क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई किसानों का क्रय केंद्रों के बाहर रखा गेहूं भींग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें