राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन चुनाव को संबोधित करते
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सोनभद्र इकाई का चुनाव बुधवार को राबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें सुनील कुमार राव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य चुने गए। सुरेश चंद्र कनौजिया उपाध्यक्ष, राम अधार सरोज उपाध्यक्ष, राकेश चंद्र शुक्ला कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार पासवान संयुक्त मंत्री बने। जिला कार्यकारिणी में दीप नारायण यशवंत सिंह, प्रेम सिंह पटेल, आशुतोष सिंह, दिनेश सिंह, अमित कुमार सिंह, नागेंद्र प्रसाद आदि रहे।
केंद्रीय कार्यालय की तरफ से नियुक्त चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह जिला मंत्री मिर्जापुर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर मौर्य ने की। संयोजक डॉ. बृजेश कुमार सिंह जी थे। मुख्य अतिथि वाराणसी खंड के पूर्व शिक्षक विधायक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि केदारनाथ दुबे रहे व सत्य भूषण सिंह रहे। संचालन पूर्व जिला मंत्री दिवाकर सिंह व सुरेश चंद कनौजिया ने किया।