फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उपमंडलीय निरीक्षक और डाकपाल भिड़े मारपीट में दोनों पक्षों से 3 लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क में कथित गड़बड़ियों की जांच के दौरान डाक विभाग के उप मंडलीय निरीक्षक और डाकपाल के बीच भिड़ंत का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने और गड़बड़ियां करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने निरीक्षक, डाकपाल सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहुआर गांव निवासी आदर्श सिंह ने तहरीर में बताया है कि वह रामपुर शाखा में तैनात हैं। निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने उन्हें मीटिंग के लिए चुर्क बुलाया था। वहां पहुंचने पर वह अपने वाहन से शाखा निरीक्षण के लिए रामपुर ले गए। रामपुर पहुंचने पर बार-बार स्थानांतरण की धमकी देने लगे और 10 हजार रुपये भी मांगे। एतराज करने पर उन्होंने उसका फोन तोड़ दिया और लात-घूंसे से पिटाई की। वहीं गाजीपुर के शेरपुर खुर्द निवासी निरीक्षक अंजनी ने तहरीर में कहा है कि वह डाक सर्वेक्षक मंगला प्रसाद पांडेय के साथ रामपुर निरीक्षण के लिए गए थे। सामने आई गड़बड़ियों के बारे में वह पूछताछ कर रहे थे। तभी अचानक आदर्श सिंह ने उन पर हमला बोल दिया। उनके भाई अंशु सिंह और सहयोगियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें