सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी में पति की गैर मौजूदगी में विवाहिता के साथ जमकर मारपीट और उसका गर्भपात कराने का आरोप है। पीडि़ता की तहरीर पर सास सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता तहजीब खान ने तहरीर में बताया है कि उसकी शादी गत आठ नवंबर को वार्ड 15 कम्हारी निवासी शादाब खान के साथ हुई थी। छह महीने तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद सास, देवर, ननद ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि सास जैनब खातून, देवर सहबान खान, अल्ताब खान और उनके बेटे अमन खान, आजमगढ़ के अलीनगर, मुबारकपुर निवासी वली अहमद, वाराणसी के छित्तनपुर कोयला बाजार निवासी सेराज बाइक और सोने की चेन के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। पति के काम के सिलसिले से बाहर होने का फायदा उठाकर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती रही। गत तीन जून की शाम साढ़े छह बजे सभी लोगों ने उसकी पिटाई की। उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके गहने छीनने के साथ इस तरह मारपीट की गई कि उसका डेढ़ महीने का गर्भ खराब हो गया। पति के साथ जाकर एसपी से गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।