फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे छात्र छात्राएं, बलिदानियों को किया नमन

विज्ञापन
राष्ट्रीय समर स्मारक पर मौजूद पीएम श्रीराजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनभद्र की छात्राएं।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के पांच राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों का समूह शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली पहुंचा है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी आईआईटी दिल्ली, नेशनल साइंस सेंटर, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय सहित अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इतिहास और देश की गौरवशाली विरासत से परिचित कराना है। बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समर स्मारक देखा। एक्सपोजर विजिट में पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा, राजकीय इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय इंटर कॉलेज गुरमुरा और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शक्तिनगर के 40-40 छात्र-छात्राओं के समूह शामिल हैं। भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचकर विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां का अनुभव उनके लिए भावनात्मक और प्रेरणादायी रहा। विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान में भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद किया। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक अनुभवों से जोड़ने और नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा। विज्ञान संस्थानों और ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन उनके ज्ञान, जिज्ञासा और राष्ट्रीय चेतना को विकसित करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें