फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में सोनभद्र जिले की चार छात्राएं करेंगी प्रतिभाग

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता परेड में शामिल होने गुजरात जाती छात्राएं। स्रोत संस्थान राष्ट्रीय एकता दिवस पर
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में प्रतिभाग करने के लिए सोनभद्र की चार छात्राएं गुजरात के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुईं। रॉबर्ट्सगंज स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का चयन इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए किया गया है। इससे विद्यालय के साथ ही जिले का मान भी बढ़ा है। 31 अक्तूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के लिए उत्तर प्रदेश के तीन पूर्व नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली से कुल 150 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की नीलम कुमारी, साक्षी सोनी, हर्षिता मौर्य और आकृति शामिल हैं। छात्राओं के साथ शिक्षिका हेमलता मिश्रा भी दल में शामिल हैं। वह छात्राओं का मार्गदर्शन करने के साथ दल की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। वाराणसी में आयोजित विदाई समारोह में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन, पुलिस विभाग, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन तथा सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की ओर से प्रतिभागियों को सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में चयनित होने से छात्राओं में उत्साह है। विद्यालय परिवार ने इसे छात्राओं की प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का परिणाम बताते हुए प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें