सोनभद्र। स्वामी हरसेवानन्द महाविद्यालय चुर्क में साइबर जागरूकता पर शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. जेएन तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया।
कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ. एसके चौबे के नेतृत्व में किया गया। सब इंस्पेक्टर सरोजमा सिंह एवं साइबर सेल इंचार्ज संजीव कुमार यादव ने साइब्रर क्राइम से हानि और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रबंधक/सचिव प्रकाश ध्यानानंद ने कहा कि जैसे-जैसे तकनीकी उन्नत हो रही है। वैसे-वैसे साइबर क्राइम की समस्या भी बढ़ रही है। इससे परिवार, समाज और देश इसके प्रभाव से अछूता नहीं है। इससे बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि हमें एप, फेसबुक, वाट्सएप जैसे सॉफ्टवेर का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना चाहिए। प्राचार्य ने साइबर क्राइम पर बच्चों को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर रामनारायण, राकेश तिवारी, ओपी सिंह, डीपी सिंह, सतेन्द्र राव, देवेन्द वर्मा, रोहित त्रिपाठी, शिवानन्द सिंह, सरोज उपाध्याय, किरन वर्मा, प्राची पुरी आदि उपस्थित रहे।