फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आग से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर में मंगलवार को अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों को आगजनी से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। सीआईएसएफ शक्तिनगर और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम ने मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण दत्त ने कहा कि आगजनी की घटनाओं को रोकने में जागरूकता की अहम भूमिका है। उन्होंने दिवाली को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। दत्त ने छात्रों को आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित बचाव कार्य करने की जानकारी दी। सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर फायर अजीत आनंद और सब इंस्पेक्टर फायर पवन मद्धेशिया ने अग्निशमन दल के साथ आग पर नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया। इस दौरान आग बुझाने के विभिन्न तरीकों और उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। परिसर प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि आगजनी में अक्सर सही कदम न उठाने से जान-माल का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जानकारी देना जरूरी है। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों, उनके परिवार और समाज के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम का निर्देशन सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी छोटे लाल प्रसाद ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें