फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का आगाज

विज्ञापन
ओबरा में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
ओबरा। नगर के श्रीराम मंदिर प्रांगण स्थित मानस भवन में मंगलवार से सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा का संगीतमय शुभारंभ हुआ। मुख्य अनुष्ठान से पूर्व सुबह सेक्टर आठ स्थित गीता मंदिर परिसर से गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर पवित्र जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं। श्रद्धालुओं के जयकारों और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो उठा। नगर भ्रमण के बाद यह यात्रा कथा स्थल मानस भवन श्रीराम मंदिर पहुंची, जहां आचार्यों ने विधि-विधान से कलश स्थापना कराई। आयोजन समिति ने बताया कि 15 से 21 सितंबर तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास पं. कुंज बिहारी महाराज पूज्य व्यासपीठ से शिव महापुराण की दिव्य महिमा का रसपान कराएंगे। कलश यात्रा और पहले दिन की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें