फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने किया प्रधान का घेराव

Mon, 02 Nov 2015 11:19 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर में मानदेय के मसले को लेकर सीएसआर कोटे वाले शिक्षकों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इससे आदर्श शिक्षा रिहंद निकेतन में ताला लटकता रहा।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी पठन-पाठन प्रभावित रहा। इससे नाराज विद्यार्थियों ने प्रधान का घेराव कर नाराजगी जताई और प्रकरण के तत्काल निस्तारण की मांग की। वहीं शिक्षकों ने बीजपुर पुलिस को तहरीर देकर मानदेय भुगतान कराने की गुहार लगाई है।

आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन में तैनात शिक्षकों को जहां यहां स्थित विद्युत परियोजना प्रबंधन के सीएसआर कोटे से मानदेय दिया जाता है। वहीं इसी कोटे से शिक्षण की स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षकों के अलावा अलग से शिक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि उन्हें छह माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। इससे उनके लिए शिक्षण कार्य जारी रखना मुश्किल हो गया है। शिक्षकों ने सोमवार को मसले को लेकर बीजपुर एसओ को तहरीर भी दी।

उधर, सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर ताला लटकता देख सुनीता, ममता, शांति, मनीषा, नीलू, ज्योति, रेखा, रानी आदि छात्राओं ने गतिरोध के लिए प्रधान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका घेराव भी किया।

कहा कि तीस अक्तूबर से विद्यालय बंद है। गांव के लोगों ने प्रधान से कई बार शिक्षकों के मानदेय का भुगतान किए जाने का अनुरोध किया लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। छात्राओं का कहना था कि पढ़ाई के लिहाज से नवंबर का समय काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


ऐसे में शिक्षकों की हड़ताल बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए दिक्कत का सबब बन सकती है। वहीं विद्युत परियोजना प्रबंधन के सीएसआर प्रबंधन नरसिंह यादव का कहना था कि शिक्षकों का मानदेय प्रधान के खाते में भेजा जा चुका है। यह प्रधान का दायित्व है कि वह उनका भुगतान करे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें