फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीआरडी पीजी कॉलेज में छात्रों ने ली सपा की सदस्यता

विज्ञापन
दुद्धी के बीआरडी पीजी कालेज में पीडीए जन जागरूक करते सपा कार्यकर्ता-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को समाजवादी पार्टी की छात्रसभा की ओर से पीडीए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सपा की सदस्यता ली। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा दुद्धी विधानसभा छात्रसभा अध्यक्ष अजय यादव ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश यादव (जिज्ञासु) की प्रमुख उपस्थिति रही। दुद्धी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने छात्रों को सपा के पूर्व कार्यकाल में संचालित विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही युवाओं से सामाजिक और लोकतांत्रिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें