राबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिच्छी में स्वतंत्रता दिवस के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास करतीं छात्राएं।
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विद्यालयों में छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिच्छी में प्रधानाध्यापिका साधना सारंग ने छात्राओं को नृत्य का अभ्यास कराया। छात्रा अनीता, अंजली, नेहा, कंचन, संजय, रोहित, पंकज और रामलाल ने मनमोहक झांकी का रिहर्सल किया। इस मौके पर शिक्षिका नूरशबा खातून, छाया जायसवाल, अनुषा देवी देखरेख में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का पूर्वाभ्यास किया। इसी तरह से राबर्ट्सगंज नगर में स्थित बिमला इंटर कॉलेज, प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज समेत अन्य विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास हुआ।