फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्रों ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय की ओर से शुक्रवार को द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली विद्यापीठ परिसर से निकलकर विद्युत विहार आवासीय परिसर होते हुए एनटीपीसी गेट नंबर दो शक्ति नायक द्वार पहुंची। यहां स्वयं सेवकों ने वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने वाहन चालकों को पुष्प देकर यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया। जागरूकता रैली का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिसर में एनटीपीसी के प्रबंधक (मानव संसाधन) अनुग्रह मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के लिए समाज के साथ स्वयं को भी अनुशासित करें। उन्होंने स्वयंसेवकों को यातायात सुरक्षा का नायक बताया और कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए जागरूकता एक आवश्यक कदम है जिसमें स्वयंसेवकों की भूमिका निर्णायक है। संस्था के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान जीवन में रेस के प्रति युवाओं का बढ़ता आकर्षण अक्सर जानलेवा साबित हो रहा है इसलिए इस तरह के आयोजन से उनके व्यवहार को नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. प्रभाकर लाल, डॉ. दिनेश कुमार, उदय नारायण पांडेय, डाॅ. मनिंदर डिसूजा, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा ने पदयात्रा करते हुए स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार पांडेय एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छोटेलाल प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। रैली का समापन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसमें मुख्य रूप से हिमांशु, राहुल, शिवांशु, रोहित, नीरज, राकेश, समीर, खुशी, विशेष, अनुराधा,अमृता, साक्षी, कोमल, काजल, प्रिया, तबस्सुम,ज्योति का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें