फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीपीएस प्राचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का किया अपमान ,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल निगाही के आवासीय परिसर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। घटना सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली की है। एसपी सिंगरौली के निर्देश पर डीपीएस निगाही के प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर पर राष्ट्रीय ध्वज अपमान के मामले में राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा दो के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीकृत किया गया है। आरोप है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) निगाही परियोजना में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य सुखवंत सिंह थापर की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदायगी की जा रही थी तभी तिरंगे का केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर था, जो राष्ट्रीय ध्वज के मानकों का उल्लंघन है। घटना से जुड़ा फोटो व वीडियो वायरल होने पर एसपी ने डीपीएस निगाही के प्राचार्य के खिलाफ तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने का आदेश नवानगर थाना को दिया गया। नवानगर के टीआई अनिल पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के मानकों का उल्लंघन राष्ट्र गौरव अपमान की श्रेणी में आता है, जिसे कानूनन अपराध माना गया है। प्राचार्य सुखवंत सिंह पर आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें