फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्र हितों की लड़ाई में एनएसयूआई से जुड़े छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता के नेतृत्व में कई छात्रों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, परीक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि छात्रों की समस्याओं और अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनएसयूआई सड़क से लेकर लोकतांत्रिक मंच तक छात्रों की आवाज उठाती रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा और एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष शौम सोनकर, अनुज यादव, वैभव सिंह, प्रतीक जायसवाल, शिवांशु राय, अनुभव सिंह, युग केशरी, आदित्य पांडेय, हिमांशु, कृतार्थ शुक्ला, शशांक, आयुष पांडेय, उज्ज्वल, विशेष कुमार, कृष्णा मिश्रा, बाली, निगम राजभर आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें