घोरावल ब्लॉक क्षेत्र में मिशन शक्ति रैली में शामिल पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांध?
- फोटो : SONBHADRA
घोरावल। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को घोरावल ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिला अधिकारों, हेल्पलाइन नंबर, बालिकाओं की विद्यालय में नियमित उपस्थिति, स्वच्छता व महामारी प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद्र राय ने बताया कि बृहस्पतिवार से आठ मार्च तक विभिन्न विषयों पर रैली निकाली जाएगी। इसमें बाल अधिकार का निर्माण, बच्चों द्वारा निर्मित पोस्टर, चौपाल, शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत स्थानीय स्थर पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विद्यालयों में आमंत्रित कर उनके अनुभव को साझा कर उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी। रैली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरुआंव, विसुंधरी, खजुरी, लोहांड़ी, धौराकुंड, धनावल, तेंदुहार, पीपरवार, मंदहा, परसौना, घुवास, सतद्वारी, गुरूवल समेत 104 विद्यालय शामिल रहे।