फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संगठन कार्यकर्ताओं ने तख्ती प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा छात्र नेताओं का अनशन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां लेकर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। धरने के छठवें दिन छात्र नेता राहुल कुमार पांडेय, मनोज कुमार मिश्रा, विकास पाठक, अंकित गुप्ता, वैभव सिंह, अवधेश यादव व करीमुल जमा अंसारी अनशन पर बैठे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने छात्र नेताओं को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा ने कहा कि अनशनरत छात्रों की पांचों मांग जायज हैं और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पूर्ण रूप से छात्रों के साथ है। इस दौरान पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष परमेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के एक मात्र छात्रावास की हालत एकदम जर्जर है, महाविद्यालय में शुल्क वसूलने के बाद भी दीपशिखा पत्रिका का प्रकाशन नहीं कराया जाता है, खेल व्यवस्था के मामले में भी महाविद्यालय प्रशासन बिल्कुल निष्क्रिय है, सीमित पुस्तकों की कमी को दूर करने के लिए ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करवाना, छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कराना, ये सभी मांगों का पूरा होना महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के रोजाना की मूलभूत समस्याओं को दूर करने के लिए बेहद आवश्यक है। इस दौरान छात्र नेता रवि प्रकाश पांडेय, रामबली यादव, अनुज सिंह, जीशान खां, शुभम पटेल, मंगलम तिवारी, रवि पाठक, सत्यम पांडेय, गणेश विश्वकर्मा, विनय कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें