फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आवेदन निरस्त होने पर धरने पर बैठे छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में होने वाले छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को तीन छात्रों के आवेदन निरस्त कर दिए गए। इससे नाराज छात्र नेताओं ने शाम को कालेज परिसर में धरना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं सीओ उन्हे समझाने की कोशिश किए, लेकिन वे नहीं मानें। रात तक धरना जारी रहा।
विज्ञापन

ओबरा पीजी कालेज में चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों के वापसी व वैध प्रत्याशियों की घोषणा की तिथि सुनिश्चित की गई थी। महामंत्री पद के लिए रोहित व उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश चौरसिया ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जब नामांकन पत्रों की जांच कर वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाने लगी तो अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले राजेश कुमार यादव, राहुल कुमार पांडेय व महामंत्री पद के रोहित कुमार सिंह का पर्चा निरस्त घोषित कर दिया गया। कॉलेज की मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. मीरा यादव ने आवेदन निरस्त होने का कारण आपराधिक मामला बताया। इससे नाराज छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कई छात्र नेता कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि उनका भी आवेदन मान्य किया जाए। कहा कि जिस आरोप में आवेदन निरस्त किए गए हैं, उनमें कुछ मामले पहले ही खत्म हो चुके हैं। कुछ मामले महामारी एक्ट के हैं, जिन्हे प्रदेश सरकार वापस लेने का निर्णय ले चुकी है। ऐसे में साजिश के तहत आवेदन निरस्त कराया गया है। रात 8.30 बजे तक तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ भाष्कर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस कालेज परिसर के अंदर डटी रहीं। उधर धरने पर बैठे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे राजेश कुमार यादव ने पर्चा निरस्त किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल की घोषणा कर दी है। छात्र नेता दो गुट में धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें