फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस से गिरी छात्रा, चालक भागा

Wed, 13 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में बुधवार को एक निजी स्कूल के बस से गिरकर छात्रा आकृति (11) घायल हो गई। हादसे के बाद चालक छात्रा को घायलवस्था में सड़क पर छोड़कर भाग गया।

 घटना की जानकारी होने पर छात्रा के घरवालों के साथ अन्य अभिभावक घटनास्थल पर पहुंचे और उसका इलाज कराया। उधर घटना से नाराज अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज के प्रभापूरम मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश की बेटी आकृति छठवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार की सुबह करीब पौने नौ बजे राबर्ट्सगंज नगर में स्थित सिंह आटो मोबाइल के पास डीएवी पब्लिक स्कूल की एक बस से आकृति गिर गई।

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने छात्रा से उसके परिवार के सदस्यों को मोबाइल नंबर पूछ कर उन्हें सूचित किया। चालक के कृत्य से नाराज लोग मौके पर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि वाहनों में जरूरत से ज्यादा बच्चों को भरा जाता है।
विज्ञापन


 इसकी जिला प्रशासन जांच करवा कर विद्यालय से जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करें। हंगामा होने की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फोर्स ने नाराज लोगों को समझा, बुझा कर शांत किया। उधर घटना की जानकारी होने के बाद भी विद्यालय के शिक्षक अस्पताल नहीं पहुंचे। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें