फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों से बुराइयों पर प्रहार

Thu, 03 Mar 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार की रात विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचलित लोक नृत्य, संस्कृति को दर्शाते कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर अनेकता में एकता का तो एहसास कराया ही, रंगारंग कार्यक्रमों से आनंदित करके रख दिया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि अनपरा सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, अध्यक्षता कर रहे लैंको यूनिट हेड इं. आनंद मोहन मिश्र, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक विजय उपाध्याय ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मां सरस्वती और गणेश वंदना से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई।


नाटक भारत मांइ की अभिलाषा, नरक की हिट लिस्ट और नाटिका एक छोटी सी आशा ने समाज की विसंगतियों पर आघात किया तो एक गोली की कीमत नामक एकांकी ने व्यंग करते हुए नेताओं की पोल खोली।  देशभक्ति, होली गीत, विभिन्न लोकनृत्यों के साथ नन्हे-मुन्नों की ओर से अभिनय गीत रे मम्मा.. की प्रस्तुति ने मौजूद प्रत्येक व्यक्ति को थिरकने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन



इस दौरान विद्यालय के पूर्व छात्रों  इं. एके राय, रानी उर्वशी ओझा, वैज्ञानिक जनमेजय शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय विकलांग क्रिकेटर लव वर्मा को प्रबंधक डा. विजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कालरा और इं. रमेशचंद्र पटेल ने सम्मानित किया।


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष मिश्र ने कार्यक्रम की उपयोगिता बताई। पुनीत लाल, हरिशंकर, अजीत ने प्रतिभागी बच्चों के हौसले की सराहना की। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मैके पर इं. जीके मिश्र, इं. चंडी प्रसाद मिश्र, इं. रविशंकर राजीव, विद्यालय के मीडिया प्रभारी अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें