फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब तक भुगतान नही तब तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। लंबित भुगतान न होने से क्षुब्ध अनपरा तापीय परियोजना के थर्मल कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार की शाम हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के समर्थन में परियोजना में कार्यरत श्रमिकों ने मुख्य द्वार पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पीपी सिंह ने कहा कि जब तक परियोजना प्रबंधन संविदाकारों का भुगतान नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सचिव चंद्रशेखर यादव ने परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उत्पादन निगम के एमडी व सीजीएम बिना भुगतान किये ही आंदोलन को समाप्त करने का दबाव बना रहे हैं। परंतु बिना भुगतान के हड़ताल समाप्त नहीं होगी। कहा कि परियोजना में चार हजार संविदा श्रमिक कार्यरत हैं। जिनकी होली संविदाकारों के भुगतान पर टिकी है। अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन संविदाकारों के लंबित भुगतान के प्रति उदासीन बनी हुई है। रमाशंकर श्रीवास्तव, राजा पांडेय, सुभाष चौहान, मुन्ना जायसवाल, विश्वनाथ पटेल, श्याम सुंदर, अजय सिंह, राजेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, मो. सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें