फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से कोर्ट का काम बाधित, वादकारी परेशान

Fri, 13 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद जिला न्यायालय परिसर में 11 मार्च को अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आंदोलित अधिवक्ता शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। इसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
विज्ञापन


 वकीलों ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजने और प्रदेश भर में वकीलों पर दर्ज केस वापस लिए जाने की मांग उठाई।

राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन हाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और उसे बर्खास्त किया जाए।

साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिवारवालाें को 50 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जाए, इसके अलावा प्रदेश भर में इस मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी बार काउंसिल से जैसा भी निर्देश मिलेगा उसी के अनुरूप सोमवार को आंदोलन की रणनीति बनेगी। इस मौके पर राजबली चौबे, अमरनाथ मिश्र, अंशुमान सिंह, ओपी तिवारी, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, पीए खान, एसए खान, डीके मौर्या, अतुल पटेल, राजीव गौतम, जीएस राय,

ओपी राय, चंद्र प्रकाश चौबे, अजय द्विवेदी, राजेंद्र चौधरी शामिल रहे। अध्यक्षता एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक और संचालन महामंत्री अंशुमान सिंह ने किया।

दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक इलाहाबाद में एक वकील की  गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में शुक्रवार को दूसरे दिन भी वकीलों की हड़ताल जारी रही।

 वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी  परेशान रहे। बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और वकीलों की सुरक्षा की गारंटी की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें