फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आदिवासी युवतियों से विवाह कर जमीन हड़पने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं, कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। आदिवासी समाज की युवतियों से विवाह कर भूमि हड़पने संबंधी शिकायतों की गंभीर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का विवरण उपलब्ध कराने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्राम सचिवालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित कराने पर जोर दिया।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं की सेवाएं नियमानुसार दो माह तक लेने का सुझाव दिया, ताकि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने पर बल देते हुए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पहाड़ी क्षेत्रों में सीड बॉल के माध्यम से रोपण कराने और छायादार एवं फलदार पौधों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर भी जोर दिया। बैठक में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डीएम चर्चित गौड़, एसपी अभिषेक वर्मा, सीडीओ जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें