फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनो इकाइयों से विद्युत उत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की तकनीकी कारणों से बंद 500 मेगावाट की पांचवी इकाई व 210 मेगावाट की तीसरी इकाई को सोमवार की रात्रि उत्पादन रत कर लिये जाने से प्रबंधन ने राहत की सास ली है। उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवी इकाई व 210 मेय्गावाट की तीसरी इकाई रविवार व सोमवार को तकनीकी कारणों से ट्रिप कर गयी थी, जिससे इस इकाई से उत्पादन ठप हो गया था। अनपरा तापीय परियोजना के सीजेएम एचपी सिंह ने बताया कि सोमवार को लगभग 11 बजे 210 मेगावाट की तीसरी इकाई के जनरेटर में आई तकनीकी खराबी के कारण यह इकाई ट्रिप कर गयी थी, जिसे युद्ध स्तर पर कार्य कर रात 8.5 बजे पर उत्पादन रत कर लिया गया। जबकि रविवार को बॉयलर ट्यूब लिकेज के कारण बंद परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवी इकाई को भी सोमवार की रात्रि 11 बजकर 21 मिनट पर उत्पादन रत कर लिया गया। दोनो इकाइयों के उत्पादन रत होने से परियोजना के अधिकारियों ने राहत की सास ली है। इस दौरान परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 142 व दूसरी से 159 मेगावाट, तीसरी से 169 मेगावाट, 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 390 मेगावाट, पांचवी इकाई से 476 मेगावाट, अनपरा डी की छठवी इकाई से 478 मेगावाट का विधुत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की डिमांड 18 हजार मेगावाट बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें