फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान के बाद कोहरे की तनी चादर, गलन बढ़ी

विज्ञापन
शक्तिनगर वाराणसी मार्ग पर सुबह छाया रहा कोहरा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान शनिवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद रविवार को तापमान में अचानक 4.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। धूप निकलने से दिन में गलन से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि शाम ढलते ही सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई थी। इससे लोग अपने घरों में दुबकने के लिए विवश हो गए।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। शनिवार को सीजन का सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। 2002 के बाद सबसे कम तापमान शनिवार को रिकार्ड किया गया था। इस नाते शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। 2019 में 30 दिसंबर को 0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया था। रविवार को सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकलने से शनिवार के मुकाबले गलन कम रही। बावजूद इसके लोग सुबह के वक्त अलाव तापते नजर आए। ठंड से बचाव केे लिए नगर पालिका प्रशासन की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में सभी वार्डों और प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाया जा रहा है। कृषि मौसम वैज्ञानिक विनीत यादव ने बताया कि 27 जनवरी तक हवा की दिशा पूर्वी रहने के साथ गति 6.0 से 9.0 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 4.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि हल्की से मध्यम गति से हवा चलने से गलन युक्त ठंड रहेगी। उधर, रविवार को कोहरे के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग, राबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर वाहन चालकों को सुबह आठ बजे तक हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें