फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ और सेक्टर मंडल को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का सोमवार को हिंदुआरी तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद जिला कार्यालय पर गौरीशंकर मंडल, करमा मंडल व घोरावल मंडल के सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों कि संयुक्त बैठक हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एक परिवार कि नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर पिछले सभी चुनावों में पार्टी विजय पताका फहराती रही है। इसी तरह आगे आने वाले पंचायत, स्नातक (एमएलसी) चुनाव में भी हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर विजय प्राप्त करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों कि जिम्मेदारी है कि अपने मंडल व सेक्टर को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करें। भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष बन सकता है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने क्षेत्रिय अध्यक्ष को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं आवाह्न किया कि आप लोग अपने बूथ और सेक्टर मण्डल को मजबूत करें और यह मजबूत रहेगा तो अपना संगठन मजबूत होगा । संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदय नाथ मौर्या, इं रमेश पटेल, अभिषेक सिंह चन्देल, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अजीत रावत, शंभूनारायण सिंह, विनोद पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, विशाल पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, प्रदीप अग्रवाल, मनोज सोनकर, वरुण त्रिपाठी, बलिराम सोनी, संजय जायसवाल, दिलिप चौबे आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें