फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 275 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगे कस्बे और गांव की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के ग्रामीण बाजारों और गांवों की गलियां जल्द ही 275 सोलर स्ट्रीट लाइटों से रोशन होंगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 15 ग्रामीण बाजारों में 125, जबकि बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत 20 ग्राम पंचायतों में 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए प्रस्ताव को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के माध्यम से शासन को भेज दिया गया है। कार्यदायी संस्था यूपी नेडा की ओर से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्ट्रीट लाइट योजना के तहत करमा ब्लॉक के सिरसिया ठकुराई, खैरपुर चट्टी और पगिया में आठ-आठ तथा किंगरी ग्रामीण बाजार और छोटकापुर चट्टी में नौ-नौ लाइटें लगाई जाएंगी। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी के तिरनाही और घोरावल ब्लॉक के ढुटेर में आठ-आठ लाइटें प्रस्तावित हैं। इसी तरह म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध बाजार और जामपानी के खेतारी टोला बाजार चट्टी में आठ-आठ लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। इन ग्रामीण बाजारों में कुल 125 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। वहीं बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत 20 ग्राम पंचायतों में 150 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी हैं।
जिले के 15 ग्रामीण बाजार और 20 ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों की तरफ से प्रस्ताव दिया गया है। जिसे जिलाधिकारी के माध्यम से शासन में भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई जाएंगी। - चंद्रशेखर, परियोजना अधिकारी-नेडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें