फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1284 स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि के तहत मिला लोन

विज्ञापन
चोपन नगर पंचायत में स्ट्रीट वेंडरो के साथ अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। लॉक डाउन से प्रभावित जिले के 1284 स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोन दिया गया है जबकि 998 पथ विक्रेताओं को लोन देने का लक्ष्य तय था। स्ट्रीट वेंडरों को लोन देने में यह जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लाभान्वित स्ट्रीट वेंडरों से वर्चुअल मीटिंग में रूबरू हुए। हालांकि इसमें जिले के किसी वेंडर को पीएम और सीएम से बात करने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लॉकडाउन से प्रभावित जिले के सभी नगर निकायों के पथ विक्रेताओं, रेहड़ी एवं फेरीवालों को 10-10 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। 22 अक्तूबर तक कुल 998 पथ विक्रेताओं को लोन देने का लक्ष्य था लेकिन इससे अधिक 1284 पथ विक्रेताओं को लोन दिया गया। ऋण वितरण में जिले को प्रदेश में पांचवां स्थान मिला हैै। नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि के मुताबिक नगर के 502 स्ट्रीट वेंडरों को बैंकों से लोन स्वीकृति किया गया है, जिसमें 418 लोगों को वितरित किया जा चुका है। शेष बचे 84 स्ट्रीट वेंडरों का भी लोन पास कराया जा रहा है।
चोपन: बैरियर स्थित नगर पंचायत के संस्कार भवन में अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ईओ ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना में 145 वेंडरों लोन दिया गया है। इस मौके पर उस्मान अली, सभासद महेंद्र केशरी,ऊषा देवी,अनीश अहमद,सावित्री देवी,अंकित अग्रवाल, मनोज शुक्ला, अंकित पांडेय, मंजू देवी,गगन,कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चुर्क: नगर के 114 स्ट्रीट वेंडरों को लोन बैंक से स्वीकृत हुआ है। नगर में 174 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण के लिए चिह्नित किया जाना था। दुद्घी: नगर पंचायत के 77 लोगों को इस योजना के तहत 10-10 हजार रुपये का बैंक से लोन स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि तथा ईओ भारत सिंह ने बताया कि कुल 236 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें 77 लोगों को बैंक ने लोन स्वीकृत किया है।
घोरावल : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पंचायत में मंगलवार को 131 स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र दिया गया और प्रत्येक के खाते में दस-दस हजार रुपए की धनराशि हस्तांतरित की गई। स्ट्रीट वेंडरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्या के प्रतिनिधि व मुख्य अतिथि सुरेंद्र मौर्या ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने सड़क किनारे पटरी और ठेलों पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदारों की चिंता की है। चेयरमैन राजेश कुमार ने कहा कि इस योजना से स्ट्रीट वेंडरों को लाभ मिला है। ईओ चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि 168 स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण किया गया था जिसमें 131 लाभार्थियों को लोन दिया गया। इस अवसर पर गणेश उमर, प्रकाशचंद्र अग्रहरि, अरूण पांडेय, छोटू पटेल, कृपा, सभासद रमेश उमर, धीरज कुमार,असगरी बेगम, मुन्नीदेवी, लक्ष्मी देवी,कन्हैया सेठ इत्यादि रहे।
लोन मिलने पर जतायी खुशी
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल मीटिंग में स्ट्रीट वेडरों में प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान वेंडर वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि वे लोन की धनराशि से दुकान में सामान बढ़ाएंगे। इससे दुकान अच्छी चलेगी। सब्जी विक्रेता मंदीप और संजय कुमार और भगवानदास ने बताया कि सरकार के इस प्रयास से ठेला, खोमचा लगाकर रोजगार करने वालों को निश्चित ही लाभ होगा। परचून सामान विक्रेता संजू और राजेश कुमार ने कहा कि लोन प्राप्त होने का प्रमाण पत्र मिलने पर खुशी हुई है।
संवाद का हुआ सीधा प्रसारण
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधान मंत्री से पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों का संवाद कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। जिला मुख्यालय के सभी नगर निकायों में यह कार्यक्रम हुआ और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूूदगी में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में जिले के लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि योजना की सौगात दी गई। कार्यक्रम में एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय, डूडा के पीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें