फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने के लिए बनाई संघर्ष की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक सभागार में शनिवार को दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापक पैमाने पर आंदोलन कर जिला बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से दुद्धी को जिला बनाया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिला नहीं बनता है तो यहां की जनता के साथ अन्याय होगा। दक्षिणांचल के गरीब आदिवासी समाज के लोगों को जिला मुख्यालय जाने में काफी कठिनाइयों को सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड, सिविल बार दुद्धी के अध्यक्ष व दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी प्रभु सिंह कुशवाहा, अवधनारायण यादव, दीपक सिंह, राजेंद्र ओयमा, बबई सिंह मरकाम, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें